बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार फिरोज खान के बेटे फरदीन खान बहुत लोकप्रिय अभिनेता हैं। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। अभिनेता फरदीन खान ने कई बड़ी फिल्में की हैं। वहीं उन्हें एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ भी देखा गया. बता दें कि अभिनेता सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में वह अपने फैन्स से जुड़े नहीं रहते हैं। इसलिए फैंस उनसे जुड़ी हर एक खबर जानना चाहते हैं। हाल ही में फरदीन खान ने यह पोस्ट किया। यह सुनकर फैंस काफी हैरान हैं।
हम आपको बता दें कि अभिनेता फरदीन खान लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से बाहर हैं। अभिनेता करीब 10 साल तक पर्दे से दूर रहे। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने बड़ा खुलासा किया। अपने खुलासे में अभिनेता ने कहा कि उनके पिता फिरोज खान के इस दुनिया से चले जाने के बाद उन्हें ठीक होने में काफी समय लगा। उसके बाद, अभिनेता को अपने स्वास्थ्य की चिंता होने लगी। इस बीच, वह अपने परिवार का विस्तार करना चाहते थे और एक बच्चे के बारे में सोचना चाहते थे।
इस वजह से फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा अमेरिका गए और आईवीएफ का रास्ता चुना और जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इसके बाद वे दोनों बेहद खुश थे। लेकिन खुदा को मंजूर नहीं था और फरदीन खान के दोनों बच्चे 6 महीने की छोटी उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए। कुछ सालों बाद फरदीन खान की पत्नी नताशा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया, जो उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आई।
अभिनेता का कहना है कि वह परिवार को पूरा करने के लिए एक और बच्चा चाहते थे। इसलिए नताशा 2017 में मां बनीं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। फरदीन ने बताया कि इसके लिए उन्हें बार-बार भारत से लंदन आना-जाना पड़ता था। इसलिए वह फिल्मों पर ध्यान नहीं दे पाए।
वहीं अगर फरदीन खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही ‘धमाका’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा नजर आएंगी। बता दें कि फरदीन 10 साल बाद सिल्वर स्क्रीन से वापसी कर रहे हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।