ज्योतिष के मुताबिक सितंबर माह काफी खास रहा है। इस दौरान कई ग्रहों ने अपनी राशि बदली है। राशि बदलने वालों में मुख्य रूप से सूर्य, बुध और शनि रहे हैं। और अब इस माह का आखिर सप्ताह बाकी है। वहीं इस सप्ताह चार ग्रहों का चर्तुर्ग्रही योग बनता दिखाई दे रहा है। इस कारण 25 सितंबर को मंगल ग्रह का कन्या राशि में गोचर होगा और 25 सितंबर को कन्या राशि में शुक्र का उदय होगा। वहीं सिंह राशि से सूर्य निकलकर कन्या राशि में प्रवेश हुआ है। जबकि, बुध पहले से ही कन्या राशि में स्थित है। ऐसी स्थिति में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ मिलकर चर्तुर्ग्रही योग बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दो दिनों बाद राशियों पर कैसा रहेगा चर्तुर्ग्रही योग का प्रभाव, और किन सात राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
मेष
छठे शत्रुभाव में मंगल का जाना इस राशि के लोगों को ऋण रोग और शत्रुओं से आजादी दिलाएगा। लेकिन, बेकार का खर्च भी होगा। कचहरी से संबंधित फैसले अनुकूल आएंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
वृषभ
पंचम भाव में मंगल का प्रवेश वृषभ जाति के लोगों को शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के साथ संतान की चिंता से भी मुक्ति भी दिलाएगा। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए कार्यों पर ध्यान दें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में मंगल का जाना मानसिक अशांति देगा। पारिवारिक कलेश का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के संग संबंध मधुर बनाएं रखें।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए मंगल साहसी और पराक्रमी बनाएगा। आपके फैसलों और कार्यों की तारीफ होगी। पर अपनी जिद पर काबू रखें।
सिंह
धनभाव में मंगल का जाना सिंह राशि के लोगों को मिलाजुला फल देगा क्योंकि, आपकी राशि के लिए मंगल योग कारक है। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से तो अच्छा है किसी महंगी वस्तु का क्रय भी कर सकते हैं।
कन्या
मंगल के साथ अन्य ग्रहों का योग कन्या राशि के लोगों को लाभ देगा किंतु, ये आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा भी लेगा। बेहतर है, अपनी रणनीतियों को गुप्त रखते हुए अपने जरूरी कार्यों को अंतिम रूप दें।
तुला
तुला राशि वालों के लिए बारहवें भाव में मंगल अधिक व्यय कराएंगे। यात्रा का लाभ मिलेगा। पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। झगड़े विवाद से बचे रहना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि से लाभ भाव में मंगल का जाना आय के साधन बढ़ाएगा। रुका हुआ धन आएगा। किसी बड़ी कार्ययोजना का संकल्प पूर्ण होगा। शासन सत्ता का बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं। समय अनुकूल है लाभ उठाएं।
धनु
धनु राशि वालों के लिए दशम कर्मभाव में मंगल का जाना पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। किसी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग है। विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनी से लाभ लेना चाहे तो समय अनुकूल है।
मकर
मकर राशि वालों के लिए भाग्यभाव में मंगल का जाना धार्मिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए अष्टमभाव में मंगल स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
मीन
मीन राशि वालों के लिए सप्तम पत्नीभाव में मंगल दांपत्य जीवन में कड़वाहट ला सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। ये भी पढ़ेंः- 24 सितंबर राशिफलः तुला राशि के जातकों के लिए बन रहे हैं शुभ संकेत, सिंह राशि वाले रहें सावधान